रामायण, महाभारत व दुनियाभर की घटनाओं पर फिल्म बनने से लोगों की बढ़ी है जानकारी:गरिमा

*--अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टीवल में देश व दुनिया के 70 देशों में बनी फिल्मों की अवार्ड सेरेमनी आयोजित*

*--पर्यटन उद्योग मंत्री नारायण साह व नगर निगम की निवर्तमान सभापति ने किया उद्घाटन*
*--मंत्री ने की पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने वाली फ़िल्म व टेलीफ़िल्मों के शतत निर्माण की अपील*
*--गरिमा बोलीं फ़िल्म निर्माण ऐतिहासिक व सांस्कृतिक घटनाक्रम के पुनरप्रदर्शन सबसे सशक्त माध्यम*
*--पूरे दिन चले से देर शाम तक चले आयोजन में रंगारंग प्रस्तुतियों पर झूमते रहे सैकड़ों दर्शक,*


बेतिया। अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टीवल के अवार्ड सेरेमनी का आयोजन रविवार को नगर के सुप्रिया इंटरनेशनल में आयोजित किया गया। आयोजन के प्रभारी व फिल्मकार आदित्य गौरव ने बताया कि आज के फ़िल्म फेस्टिवल में देश व दुनिया के 70 देशों में बनी 1200 से भी ज्यादा फिल्मों की समीक्षा और पुरस्कार के लिए चुनी गईं फिल्मों का प्रदर्शन देखने के बाद निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कार का अंतिम निर्णय किया गया है। आयोजन की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम की निवर्तमान सभापति ने फिल्म उद्योग की महत्ता और योग्य कलाकारों को रोजगार की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्रीमती सिकारिया ने फ़िल्म और सीरियल के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास पड़ोस के समाज के साथ देश व दुनिया मे ऐसे लाखों करोड़ों लोग है जिन्होंने रामायण, महाभारत के अतिरिक्त देश व दुनिया के ऐतिहासिक घटनाओं  का खुद से अध्ययन नहीं किया है। लेकिन फ़िल्म और सीरियल को देखकर उससे परिचित हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज फ़िल्म उद्योग देश और दुनिया में अरबों का कारोबार कर रहा है। जिसके माध्यम से योग्य कलाकार रोजगार की तलाश पूरी करते हैं तो हमारी सरकारों को करोड़ों का टेक्स प्राप्त होता है। वहीं राज्य के पर्यटन उद्योग मंत्री नारायण साह ने निदेशक ऋचा शर्मा व आयोजन प्रभारी आदित्य गौरव से बिहार में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने वाली फिल्मों के निर्माण की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा होने पर हमारी सरकार कला संस्कृति के विकास से जुड़ी अपनी नीति के तहत इसको सहायता भी देगी। वही नगर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बिहार में भी फ़िल्म सिटी की वकालत की।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post