बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित संत मेरिज स्कूल में गुरुवार को भगवान ईसा मसीह के जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा स्कूल परिसर सुंदर ढंग से सजाया गया था। और पूरा परिसर अविभावकों से खचाखच भरा हुआ था।जिसमे पूरे शानदार कार्यक्रम का सभी लोगो ने आंनद उठाया।ईसा मसीह के जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाया जाता है। लेकिन इससे दो दिन पूर्व ही ईसा मसीह की जीवनी औऱ उनके हर गतिविधियों पर बच्चों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। औऱ उन्हें याद करते हुए संता के रूप में स्कूल के शिक्षक आलोक कुमार ने शानदार अभिनय से लोगो का मन मोहित कर दिया। साथ ही साथ बच्चों के बीच टॉफी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य जी जी जोसेफ,सूजन अब्राहम,मेरी अगस्तीन,हेमान बेसरा,विनय, आलोक,प्रतिमा एंव स्वेता सहित सभी वर्ग के बच्चे उपस्थित थे।