15 से 18 वर्ष उम्र के छात्र छात्राओं को उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 17 जनवरी तक लगाए जाएंगे टीका

रजौन, बांका : इंटरमीडिएट की फाइनल परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी एवं मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 24 तक होने जा रही है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के खतरे से निपटने के लिए सरकार,शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय मूड में आ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखते हुए 15 से 17 जनवरी तक प्रखंड के सभी माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विशेष कैंप करते हुए कोरोना का कोवैक्सीन लगाया जाएगा। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया शनिवार प्रथम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 20 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 15 से 18 वर्ष उम्र के 550 छात्र-छात्राओं को कोवैक्सीन लगाया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार कोरोना को मात देकर पुनः अपने ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि 15 से 18 वर्ष उम्र के करीब तीन हजार किशोर किशोरियों, छात्र-छात्राओं एवं युवक युवतियों को तीन जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक कोवैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। सरकार एवं शिक्षा विभाग कोरोना के खतरे से निपटने के लिए इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक  छात्र छात्राओं को परीक्षा के पूर्व कोवैक्सीन लगवा देना के मूड में है। एक भी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 15 से 18 वर्ष उम्र के छात्र-छात्राएं कोवैक्सीन वंचित नहीं रह जाए। इसके लिए बीडीओ राजकुमार पंडित ने बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा सहित सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रधानों को पत्र प्रेषित करते हुए सफलता पूर्वक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को टीका लगवाने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post