रजौन, बांका : 73वें गणतंत्र दिवस समारोह बुधवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया। कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए बिना भीड़-भाड़ के शांति पूर्वक बाजार से लेकर गांवों में आन बान शान से तिरंगा लहराया गया। गणतंत्र दिवस के सुबह रजौन प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन परिसर के बाहर में प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी, पुराने प्रखंड सह अंचल के समीप अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बीडीओ राजकुमार पंडित ने ध्वजारोहण किया। इस प्रकार रजौन पुलिस अंचल कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन थाना परिसर में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान व सहायक थाना नवादा परिसर में थानाध्यक्ष मु. नसीम खां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ. ब्रजेश अनुमंडल विद्युत कार्यालय में सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, प्रखंड पशु पालन कार्यालय डॉ राकेश कुमार भारती, मनरेगा पीओ अमित कुमार, बीआरसी में बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली में प्राचार्य प्रो. सुनील चंद्र साह, लायंस क्लब में प्रमोद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस प्रकार रजौन थाना रोड स्थित प्रेस क्लब में पत्रकार कुमुद रंजन राव, बिहार पेंशनर समाज कार्यालय अध्यक्ष सुरेश्वर प्रसाद सिंह, रजौन इलाहाबाद बैंक परिसर वरीय प्रबंधक दुर्गेश कुमार, एसबीआई बैंक पुनसिया वरीय प्रबंधक गोकुल कुमार, नवादा इलाहाबाद बैंक प्रमोद कुमार, धौनी रेलवे स्टेशन मैनेजर नवीन कुमार, जदयू कार्यालय प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, राजद प्रखंड कार्यालय में विधायक भूदेव चौधरी, कांग्रेस कार्यालय प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भाजपा अध्यक्ष प्रभाष केसरी, डीएन सिंह कॉलेज भूसिया प्राचार्य प्रो.जीवन प्रसाद सिंह, आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी एचएम कुमार दिनकर, नवादा इंटर स्तरीय हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, सिंहनान हाई स्कूल परिसर में एचएम कृत्यानंद पोद्दार, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय अमहारा-कोतवाली में विद्यानंद सिंह आदर्श मध्य विद्यालय धौनी एचएम सह शिक्षा डीडीओ प्रदीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया है। इस प्रकार मध्य विद्यालय नवादा एचएम गोपाल मंडल, बामदेव मुनीलाल दास, परघड़ी-लकड़ा पंचायत मुख्यालय मुखिया चंदा रानी, मझगांय-डरपा मुखिया मृत्युंजय कुमार, सिंहनान पंचायत मुख्यालय मुखिया रविन्द्र वर्मा, सकहारा मुखिया अमृता कुमारी, नवादा-खरौनी पंचायत मुखिया आरती देवी, धायहरना-महागामा मुखिया मोहम्मद नौशाद आवर, भवानीपुर कठौन- मनोज दास,राजावर पंचायत मुख्यालय में मुखिया बबिता देवी, तिलकपुर पंचायत मुख्यालय में मुखिया श्रवण मंडल,धौनी -बामदेव पंचायत मुखिया अनुपम कुमारी, ओरहारा पंचायत मुख्यालय में मुखिया प्रवीण कुमार सिंह,रजौन पैक्स गोदाम परिसर पैक्स अध्यक्ष विभाष साह,रजौन पंचायत मुख्यालय मुखिया रंजना देवी,प्रखंड साक्षरता कार्यालय अजय कुमार,राष्ट्र ध्वज फराया।लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा परिसर कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश एवं पटेल युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान माल्यापर्ण करने के बाद झंडोत्तोलन अंजनी कुमार चौधरी एवं अजीत कुमार राव ने किया है।इसके अलावा प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। ग्रामीण इलाकों में वंदे मातरम् एवं वीर सपूतों के नाम की गूंज रही। 31 जनवरी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा सेवानिवृत्त होने जाने को लेकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख गुड्डू राजा, बीडीओ राजकुमार पंडित सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने भाग लेकर अग्रिम भावभीनी विदाई दी है। झंडोत्तोलन के शुभ अवसर पर उपप्रमुख गुड्डू राजा, जिप सदस्य सुमन कुमार पासवान, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद सिंह,बीआरपी संजय कुमार झा,देवनंदन श्रीवास्तव, श्रीकांत शर्मा,केसी दास, प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी,प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,भाजपा नेता विजय प्रसाद साह,रणविजय सिंह, उदय कुमार सिंह,अंजनी कुमार चौधरी, सुभाष चंद्र राव सहित काफी संख्या में शिक्षाविद राजनीतिक दलों के नेता, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि आदि शिरकत कर रहे थे।
रिपोर्ट :केआर राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...