जिले भर में 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से सम्पन्न

 बांका:जिले भर में 73 वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया। चांदन, कटोरिया, बेलहर, बौसी,अमरपुर सहित सभी प्रखंडो में प्रखंड कार्यालय में प्रमुख ने झंडोत्तोलन किया।जबकि अन्य सरकारी कार्यालय में कार्यालय के पदाधिकारी,स्कूल में प्रधानाचार्य, पंचायत सरकार भवन में मुखिया एंव सरपंच कार्यालय में सरपंच द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। चांदन प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रविश कुमार ने झंडोत्तोलन किया गया। जबकि बीस सूत्री कार्यालय औऱ बी आर सी में बीडीओ राकेश कुमार बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ वंदना दास,निरीक्षण भवन मे नयी जिला परिषद सदस्या उर्मिला देवी अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा कृषि भवन में कृषि पदाधिकारी,पंचायत सरकार भवन में मुखिया अनिल मंडल थाना में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार जीविका कार्यालय में वरुण कुमार,सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्य, सभी बैंकों में शाखा प्रबंधक, औऱ सभी पंचायत भवन में मुखिया ने झंडोत्तोलन किया। वही पहली बार पंचायत सरकार में सरपंच राकेश कुमार ने सरपंच होने के नाते अगल झंडोत्तोलन कर नयी परम्परा को बनाया। कुछ सरकारी औऱ निजी विद्यालयों में कोरोना नियम का पालन करते हुए छोटी मोटी प्रतियोगिता भी कराया गया। जिसमें विजेता बच्चों को पारियोषिक भी दिया गया।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post