एएनएम हत्या कांड के दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एएनएम हत्या कांड के दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शंभूगंज (बांका): शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने एएनएम मीना कुमारी हत्या कांड के घटना के बाद त्वरित कारवाई करते हुए इस कांड के दो नामजद अभियुक्त को सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कटहरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त दोनो पिता पुत्र पवन कुमार और नंदलाल मंडल है। जबकि कटहरा गांव के हिमालया कुमार और खानपुर गांव के सुलोचना देवी पति स्व उदय मंडल अब भी फरार चल रहे है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बता दे कि शंभूगंज इंगलिशमोड़ मुख्य मार्ग पर कलिया पुल के समीप ही घात लगाए बाईक सवार अपराधी ने तब एएनएम मीना कुमारी को गोली मारकर हत्या कर दिया। जब वो शंभूगंज बाजार से ऑटो पर सवार होकर डियुटी करने फुल्लीडुमर पीएचसी जा रही थी। इस घटना के बाद उसकी एकलौती पुत्री मौसम कुमारी ने अपने ही पिता स्व अरूण मंडल के बड़े भाई नंदलाल मंडल उसके दोनो पूत्र पवन कुमार , हिमालया कुमार व सुलोचना देवी पति स्व उदय मंडल को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें जमीन विवाद के कारण अपनी मां का हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए इस घटना के दो नामजद अभियुक्त पवन कुमार और उसके पिता नंदलाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया। हालाकि घटना के कई राज भी अभी दबे हुए है। बताया जा रहा है कि जिस‌ ऑटो पर सवार एएनएम मीना कुमारी को गोली मारकर हत्या किया गया उस ऑटो का चालक नाबालिक था। जो पुलिस की गिरफ्त में घटना के 24 घंटा बाद यानि रविवार को थाना पर ऑटो मालिक के साथ पहुंचा। ऑटो मालिक अमरपुर थाना क्षेत्र के नकसुरा गांव के बोधी यादव है। जबकि चालक का नाम गोपनीय रखा गया है। ऑटो भी बिना नंम्बर का है। बता दे कि घटना के बाद से ही ऑटो चालक ऑटो को छोड़कर फरार हो गये थे। जो कि नाबालिक है। इधर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जा रहा है। जबकि ऑटो मालिक व चालक से पुछताछ जारी है। लोगो का मानना है कि अगर अपराधी ऑटो पर से उतारकर एएनएम मीना देवी की हत्या करता तो ऑटो चालक पुलिस के हाथ नही आते। हालाकि घटना के कई राज ऑटो चालक बता सकते है। आमजनो की नजर पुलिस पर टिकी हुई है।

Post a Comment

0 Comments