सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाकर वसूले गए छह सौ रुपए जुर्माना

सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाकर वसूले गए छह सौ रुपए जुर्माना

रजौन, बांका: बढ़ते वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्येक दिन अभियान चलाकर मुख्य सड़क मार्ग पर कैम्प करते हुए जुर्माना वसूल रहे हैं। इसी कड़ी में लगातार शुक्रवार को भी को जिला प्रशासन एवं सरकार के आदेश पर बिना मास्क पहन कर दुकान चला रहे दुकानदारों, आम यात्रियों, वाहन पर सफर करने वाले यात्रियों सहित अन्य लोगों से सघन चेकिंग अभियान चलाकर 12 व्यक्तियों से छह सौ रुपए जुर्माना वसूली गई है। सघन मास्क चेकिंग अभियान के क्रम में बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिला सशस्त्र बल आदि ने शुक्रवार को मुख्य सड़क मार्ग राजावर मोड़, तेरह माइल, रजौन बाजार, पुनसिया बाजार में लगातार कैंप करते हुए बिना मास्क वाले यात्रियों, वाहन चालकों आदि से जुर्माना वसूले जा रहे थे। बीडीओ राजकुमार पंडित, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए हर लोगों को सावधान करने के उद्देश्य मास्क चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments