आगजनी में जख्मी हुई महिला की मौत

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया (बांका)सुईया थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में शनिवार संध्या आग में झुलसी महिला की मौत सोमवार सुबह देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतका गांव के मनीष राय की पत्नी रूबी देवी की मां नुनदया देवी द्वारा घटना को लेकर देवघर पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया गया है। जिसमें नावाडीह गांव के ही मृतका के भैंसुर के पुत्र के मुकेश यादव पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि नामजद अभियुक्त द्वारा शनिवार संध्या किरोसीन छिड़ककर बेटी को आग लगा दी गई थी। जिसमें मृतका की एक वर्षीय बेटी भी जख्मी हुई थी। महिला को कटोरिया रेफरल अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। इधर सुईया थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post