डीसीओ ने किया गोदाम का निरीक्षण

 बांका:जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता झा द्वारा चांदन प्रखंड के कई पैक्स गोदामो का औचक निरीक्षण किया गया। डीसीओ के साथ बीसीओ रंजन कुमार भी थे।इस जांच के दौरान डीसीओ संगीता झा ने उत्तरी वारने, कुसुमजोरी, चांदवारी, और पूर्वी कटसकरा जाकर पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया। इस गोदाम में रखे हर पंजी के काफी गहराई से जांच किया।जिसमें किसानों द्वारा धान देने उसको मिलने वाली राशि,धान के रखरखाव,गोदाम की वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया।साथ ही साथ पैक्स अध्यक्षो से भी उनकी समस्या को सुना और उन्हें निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी पैक्स अध्यक्ष एक जुटता दिखाते हुए लक्ष्य के अनुसार धान खरीद को पूरा करे।और समय पर सारा कागजात विभाग को भेज दे जिससे उसका बिना किसी बिलम्ब के भुगतान हो सके। इस दौरान सभी पैक्स अध्यक्ष भी अपने अपने गोदाम पर उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post