शादी कर तीन माह बाद प्रेमिका को रखने से किया इंकार

 बांका: चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत से एक नावालिग छात्रा को शादी की नीयत से 13 अक्टूबर 2021 को उसी का प्रेमी घर से बुलाकर लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना लड़की के पिता ने थाने में लिखित रूप से दिया, पर कोई कार्यवाई नही हुई । लड़की के पिता औऱ परिवार के सदस्य उसे खोजते रहे।बाद में पता चला कि उस लड़की को जमुनी गांव के राहुल कुमार चौधरी द्वारा ले जाया गया।औऱ दोनों ने राजी खुशी से विवाह कर लिया। मामला नाबालिग की शादी का होने के कारण लड़की के पिता ने इसकी जानकारी थाने को नही दिया।औऱ मामले को दबाने का प्रयास किया गया।लेकिन अचानक जनवरी के प्रथम सप्ताह में लड़की को लेकर राहुल अपने गांव आया पर परिवार के लोग उसे घर मे रखने को तैयार नही हुए। औऱ लड़की को छोड़ने पर ही घर मे प्रवेश करने को कहा।अपने परिवार वालो के सामने लाचार होकर लड़का राहुल चौधरी ने लड़की को उसके घर लाकर छोड़ दिया। और अपने घर से फरार हो गया। इतना ही नही लड़के का मोबाइल भी उसके पिता ने छीन लिया जिससे उसका अब कोई अतापता नही है। उक्त छात्रा का कहना है कि राहुल ने उसके साथ शादी पर अपने साथ रखा औऱ कभी नही छोड़ने की बात कही थी। पर अब घर आने के बाद अपने पिता के कहने पर मुझे रखना चाहता है। अब में कहां रहूं। जब अपने पिता के साथ ससुराल गयी तो सभी ने मिल कर मुझे भगा दिया। इस स्थिति के बाद एक बार फिर उक्त लड़की अपने पिता के साथ थाना भटक रही है।जबकि थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि लड़की वापस आयी है।इसकी मुझे कोई जानकारी नही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post