No title

 बांका:कोरोना की तीसरी लहर के कारण बांका में संक्रमितों की संख्या 400 के पार हो जाने के बाबजूद आम लोगो मे अभी भी परहेज नाम का कोई चीज नही है।जबकि स्थानीय प्रशासन लगातार मास्क जांच औऱ लोगो को जागरूक करने के लिए तरह तरह का प्रयास कर रही है।फिर भी आम लोग बाजारों,ट्रेनों बसों,ऑटो इत्यादि पर मास्क लगाना जरूरी नही समझते है।इतना ही नही प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक दर्जन से अधिक संक्रमित होने के बाबजूद औऱ बिना मास्क प्रवेश नही करने का नोटिस लगाने के बाबजुद लोग बिना मास्क प्रवेश कर रहे है। इसी प्रकार बाजारों में दुकानदार सहित ग्राहक भी बिना मास्क धूम रहे है। कुछ तो ऐसे भी लोग है जो  पुलिस वाहन को देख कर मास्क लगा लेते है औऱ उसके वापस जाते ही मास्क खुल जाता है। सबसे बुरा हाल हाट के दिन होता है।उस दिन हाट सहित पूरे बाजार में खचाखच भीड़ होती है। और किसी भी नियम का कोई पालन नही होता है।इस प्रकार कोरोना संक्रमण रुकने की बजाय यह भीड़  लोगो को संक्रमित करने का काम कर रही है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post