विवाहिता ने मैके वाले से मिल कर अपने  भैसुर की कुदाल से काट कर दिया हत्या।

 बांका:छोटे भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना से आक्रोशित उक्त महिला एंव उसके भाई औऱ भतीजे ने मिलकर आरोपी की कुदाल से काट कर हत्या कर दिया है। घटना बुधवार देर रात की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सनोज यादव 42 बर्ष की शादी नही हुई थी उसका मानसिक संतुलन थोड़ी खराब होने की बात बतायी जा रही है। उसके छोटे भाई दिलीप यादव की शादी सिलजोरी पंचायत के नेयाडीह झाझा गांव में रेखा देवी के साथ हुई थी।और उसका पति मुंबई में मजदूरी करता था।उसकी पत्नी घर मे आरोपी सनोज यादव,मनोज यादव और अन्य पारिवारिक सदस्य के साथ रहता था। रेखा देवी को बराबर सनोज यादव परेशान किया करता था। इसकी जानकारी कई बार अपने ससुराल के अन्य लोगो को देने के बाद भी उसपर कोई लगाम नही लगाया गया। जिससे तंग आकर रेखा देवी ने अपने मैके के लोगो को इसकी जानकारी देकर उसे बुधवार को अपने घर बिशनपुर बुला लिया। किसी बात को लेकर फिर बाद विवाद होते ही रेखा के परिवार वाले उसे मारने का प्रयास करने दौड़े लेकिन सनोज यादव  मौका पाकर भाग गया।कुछ देर में जब वह दुबारा घर आया तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दिया।और उसके सिर पर कुदाल से मार दिया जिससे उसका सर फट गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।बाद में पुलिस को सूचना देने पर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार बिशनपुर जाकर लाश को अपने कब्जे में लेकर लोगो से पूछताछ कर सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।

पुलिस ने मृतक के भाई मनोज यादव के बयान पर रेखा देवी,बब्लू यादव, सचिन यादव औऱ अजित यादव पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी परिवार के सभी लोग रात से ही फरार है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सभी आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post