प्रखंड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शान से लहराया तिरंगा

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज ( बांका ) : प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया  जहां प्रखंड मुख्यालय एवं साक्षरता में प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन ,थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ,चकबंदी में सीओ अशोक कुमार ,सीएचसी में डा अजय शर्मा ने झंडा फहराया  इसके एसएसपीएस महाविद्यालय में प्राचार्य शंभू प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया प्रखंड के सभी सरकारी , गैर सरकारी शिक्षण संस्थानो में विद्यालय प्रधान ने झंडा फहराया प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में मुखिया के अलावे विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया इस मौके पर बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ ने कोरोना जागरूकता अभियान एवं बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ पर झांकी को शानदार ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया। जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनन्द उठाया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post