रजौन के चार केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन 4072 में से 3968 परीक्षार्थियों ने लिया भाग

रजौन, बांका: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार 19 फरवरी को दोनों पाली में प्रखण्ड के 4 परीक्षा केंद्रों पर 4072 में से 3968 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पाली में समाज विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। शनिवार को प्रथम पाली में डीएन सिंह कॉलेज में 671 में 13 अनुपस्थित कुल 657, द्वितीय पाली में 770 में 29 अनुपस्थित कुल 741 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं एसएसपीएस में प्रथम पाली में कुल 300 में से 294 तथा दूसरी पाली में 510 में से 493 छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस प्रकार राष्ट्रीय उच्च धौनी परीक्षा केंद्र प्रथम पाली में 506 में से 9 छात्र अनुपस्थित कुल 497, द्वितीय पाली 487 में से 11 अनुपस्थित कुल 476 तथा आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी में प्रथम पाली में शुक्रवार की प्रथम पाली की तरह 413 में से 402 एवं द्वितीय पाली में 416 में से 408 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित,पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह,अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम परीक्षा केंद्रों पर कैंप कर रहे थे। अब सोमवार 21 फरवरी को दोनों पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी।
रिपोर्ट:केआर राव 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post