मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन रजौन के चार केंद्रों पर 4191 में से 4085 परीक्षार्थियों ने लिया भाग

रजौन, बांका: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के चौथे दिन सोमवार 21 फरवरी को दोनों पाली में प्रखण्ड के 4 परीक्षा केंद्रों पर 4191 में से 4085 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा के चौथे दिन दोनों पाली में इंग्लिश विषय की परीक्षा ली गई। सोमवार को प्रथम पाली में डीएन सिंह कॉलेज में 672 में 13 अनुपस्थित कुल 659, द्वितीय पाली में 774 में 30 अनुपस्थित कुल 744 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं एसएसपीएस में प्रथम पाली में कुल 301 में से 295 तथा दूसरी पाली में 511में से 494 छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस प्रकार राष्ट्रीय उच्च धौनी परीक्षा केंद्र प्रथम पाली में 508 में से 10 छात्र अनुपस्थित कुल 498, द्वितीय पाली 490 में से 11 अनुपस्थित कुल 479 तथा आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी में प्रथम पाली में 416 में से 405 एवं द्वितीय पाली में 419 में से 411 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम परीक्षा केंद्रों पर कैंप कर रहे थे। अब मंगलवार 22 फरवरी को दोनों पाली में मातृभाषा विषय की परीक्षा ली जाएगी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post