बांका: पारिवारिक विवाद के कारण गुरुवार रात को एक युवक ने पलास के पेेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया।एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने के कारण परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़ ।मामला चांदन थानाक्षेत्र के आनंदपुर ओपी के उत्तरी बारने पंचायत अंतर्गत बाराटाड गांव की है। यहां के निवासी टीपन यादव के बडा पुत्र अरुण कुमार यादव उम्र 32 वर्ष ने अपने परिवारिक कलह के कारण गुरुवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। स्वजनों के अनुसार अरुण यादव का शादी तीन वर्ष पहले सुईया थाना क्षेत्र सोंतारी गांव में हुआ था। अपने पत्नी सरिता देवी के साथ उसका अच्छी सम्बन्ध था। लेकिन कोई संतान नहीं हुआ था। जिसे लेकर कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था इसी बीच पत्नी सरिता देवी एक महीना पहले अपने मायके चली गई। मृतक युवक कटोरिया यूको बैंक ब्रांच मैनेजर का गाड़ी चलाने का काम करने लगा हालांकि बीच-बीच में आनंदपुर ओपी भैरोगंज का भी पुलिस गश्ती वाहन चलाया करता था। मृत युवक के पिता टीपन यादव ने बताया अरुण कल ही पटना से कटोरिया लौटा और दस बजे करीब घर भी आया था। पर शाम को उन्हें सूचना दिया कि अरुण पास के पोखर किनारे पलास के पेड़ में फांसी लगा लिया है। वहीं मृतक के आठ वर्षीय भगीनी पुजा कुमारी ने बताया कि मामा अरुण कुछ टेंशन में थे।औऱ जाने से पहले हमें ठीक से रहने को बोलकर पोखर के तरफ़ चला गया। कुछ देर बाद गांव वालों ने बताया कि अरुण फांसी लगा लिया लिया है। इस तरह की घटना की जानकारी होते ही लोगो का हुजूम जमा हो गया। जिसकी जानकारी पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दल बल के साथ बाराटांड गांव पहुंच कर मृत शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। जिसे शुक्रवार को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया गया। इधर मृत युवक के ससुराल वालों को खबर देने के बाद भी युवक का पत्नी देखने तक नहीं आई। आकस्मिक मौत की घटना से मृत युवक के बूढ़ी मां निर्मला देवी भाई मनोज यादव बहन रेखा देवी एक विधवा बहन सरिता देवी भगिनी पूजा कुमारी रो रो कर बुरा हाल। मौत की घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ। घटना के संबंध में आप आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृत युवक के पिता के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी जिसकी जांच की जा रही है। अरुण कुमार यादव बैंक ऑफ इंडिया का वाहन चलाता था।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...