कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया- सुईया मुख्य मार्ग पर दुल्लीसार के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर से जख्मी हो गए। जख्मी में दुल्लीसार गांव निवासी रनिया देवी पति राजकुमार यादव एवं आनंदपुर ओपी क्षेत्र के गौरा मांझीडीह निवासी गौतम कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाइक से कटोरिया बाजार से घर लौट रहा था। जबकि दुल्लीसार के पास महिला सड़क को पार रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों का प्राथमिक उपचार चिकित्सक दीपक भगत द्वारा कटोरिया रेफरल अस्पताल में किया गया। जहां से दोनों जख्मी को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...