कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित रेंज कार्यालय परिसर में मंगलवार को मां पार्वती के मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं ने पास के दरभाषण नदी से कलश में जल लेकर मंदिर परिसर पहुंची। इस अनुष्ठान में पूजक के रूप में वन विभाग के सिपाही रामकृष्ण प्रियदर्शी के अलावा वन रक्षी योगेन्द्र यादव एवं उनकी पत्नी किरण देवी है। जबकि पंडित के रूप में अयोध्या एवं बनारस से आए प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज, अमित शास्त्री, मधुरेंद्र शास्त्री, रमेश मिश्रा, सत्येन्द्र वैदिक, रामानुज शास्त्री, शम्भु तिवारी, करुणेश शास्त्री एवं महादेव शास्त्री है। इधर इस अनुष्ठान में नौ दिवसीय संकीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कीर्तन मंडली में रविन्द्र महंत, दया दामोदर महंत, शंभूनाथ महंत, गिरिराज गोपाल, नरेश प्रसाद महंत शामिल है। फिलहाल इस अनुष्ठान से आसपास के इलाकों का भी माहौल भक्तिमय हो गया है। आयोजन को सफल बनाने में रेंजर सुनील कुमार सिन्हा, फॉरेस्टर मदन गोपाल प्रताप सिंह, दिनेश कुमार आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...