राधानगर बी टीम का मैच में शानदार प्रदर्शन

 कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट          

                                                                      कटोरिया (बांका) प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत राधानगर के मैदान पर आयोजित राधानगर चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को राधानगर बी एवं राजासार टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर राधानगर बी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी राजासार की टीम 6 ओवर 3 गेंद में मात्र 26 रन बनाकर ढेर हो गई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विजेता टीम के सुमन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका में सुभाष कुमार एवं धीरेन्द्र कुमार थे। जबकि स्कोरर की भूमिका राहुल कुमार एवं कॉमेंटेटर की भूमिका पंचानंद कुमार ने निभाई।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post