मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन रजौन के चार केंद्रों पर मातृभाषा हिंदी की ली गई परीक्षा

रजौन, बांका: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के 5वें दिन मंगलवार 22 फरवरी को दोनों पाली में प्रखण्ड के 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा के 5वें दिन दोनों पाली में मातृ भाषा विषय की परीक्षा ली गई। मंगलवार को प्रथम पाली में डीएन सिंह कॉलेज में 670 में 13 अनुपस्थित कुल 657, द्वितीय पाली में 771 में 30 अनुपस्थित कुल 741 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं एसएसपीएस में प्रथम पाली में कुल 300 में से 294 तथा दूसरी पाली में 510 में से 494 छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस प्रकार राष्ट्रीय उच्च धौनी परीक्षा केंद्र प्रथम पाली में 506 में से 9 छात्र अनुपस्थित कुल 497, द्वितीय पाली 487 में से 11 अनुपस्थित कुल 476 तथा आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी में प्रथम पाली में 414 में से 403 एवं द्वितीय पाली में 417में से 409 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम परीक्षा केंद्रों पर कैंप कर रहे थे। अब बुधवार 23 फरवरी को दोनों पाली में संस्कृत उर्दू सहित अन्य विषय की परीक्षा ली जाएगी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post