प्रेमी प्रेमिका बन वापस लौटने वाले युगल को जान मारने की धमकी 

 बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के सुनील मंडल को देवघर में रह कर पढ़ाई करने के दौरान देवघर की लड़की पूजा जो दिल्ली में रह कर पढ़ाई करती थी। उसी से प्यार हो गया। और दोनों ने जब शादी कर घर आने का निर्णय लिया तो लड़की के चाचा ने दोनों को हत्या की धमकी दे दिया। पति पत्नी बनी पूजा और सुनील ने बताया कि पढ़ाई के दौरान दोनों ने फेसबुक के माध्यम से बात चीत हुई औऱ दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों के परिवार वाले इस प्रेम से पूरी तरह अनभिज्ञ थे। इसी बीच दोनों ने घर से भाग कर बंगलोर के मंदिर में शादी रचा लिया। जब दोनों आर्थिक संकट में आ गए तो लड़के ने अपने परिवार वालो से मदद की गुहार लगाया।लड़के के पिता दुर्योधन मंडल ने अपने बेटे की शादी को स्वीकार कर उसे अपने घर आने के लिए टिकट बनवा दिया। जिसके बाद शनिवार सुबह दोनों पतिपत्नी अपने घर चांदन आ गए।लेकिन लड़की के माता पिता ने पूजा को अपनाने से इंकार कर दिया।जबकि लड़की पूजा के चाचा ने पूजा के ससुराल आकर दोनों को हत्या की धमकी दे दिया है।जिससे पूजा सहित उसके पति का पूरा परिवार काफी दहशत में है। लड़की पूजा औऱ सुनील ने इस बात की जानकारी थाने को देकर सुरक्षा की गुहार लगाया है। थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि दोनों को घर भेज दिया गया है। और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post