सड़क दुर्घटना में एएसआई जख्मी

 सड़क दुर्घटना में ए एस आई जख्मी


 कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट          

                                                                             


       कटोरिया (बांका) सुईया थाना क्षेत्र के सुईया-कटोरिया मुख्य मार्ग पर शिवलोक के पास गुरुवार को बाइक से गिरकर एक ए एस आई  गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रटैथा गांव के सुरेन्द्र झा का पुत्र मनोरंजन झा बताया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी ए एस आई अपने पत्नी के साथ देवघर से बाइक द्वारा घर जा रहा था। इस दौरान शिवलोक के पास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुईया पुलिस द्वारा जानकारी मिलने पर जख्मी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक दीपक भगत एवं डॉ कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया गया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post