ताड़ी विक्रेताओं के जीविकोपार्जन के लिए रजौन में खुला पांच ठंडा नीरा बिक्री केंद्र

रजौन, बांका : प्रखंड क्षेत्र के पांच विभिन्न स्थानों पर ठंडा नीरा बिक्री केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को बीडीओ राजकुमार पंडित ने फीता काटकर किया। मालूम हो बिहार सरकार ने नशाबंदी के बाद पारंपरिक रूप से ताड़ी के व्यवसाय में लगे लोगों को आजीविका मुहैया कराने के उद्देश्य से नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद्र के लिए ताड़ी विक्रेताओं का सर्वे कराया था। जिसके बाद सरकार ने नीरा उत्पादन व बिक्री केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इसी के तहत शुक्रवार को प्रखण्ड क्षेत्र के रजौन बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय भवन के समीप, तेरहमाइल चौक,राजावर,नवादा बाजार एवं बामदेव बाजार में ठंडा नीरा बिक्री केंद्र खोले गए हैं। जिसमें मां संतोषी जीविका महिला नीरा उत्पादक समूह रजौन के द्वारा तेरहमाइल चौक पर नीरा बिक्री केंद्र खोला गया।  इन नीरा बिक्री केंद्र पर लोगों को शुद्ध एवं स्वादिष्ट नीरा प्रति ग्लास 10 रुपए की दर से उपलब्ध हो रहा है। बीडीओ राजकुमार पंडित एवं जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि नीरा में प्रचुर मात्रा में विटामिन एवं खनिज पदार्थ पाया जाता है। जिसका सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद एवं सुरक्षित होने के साथ-साथ नीरा डायबिटीज एवं एनीमिया के मरीजों के लिए काफी लाभकारी है। नीरा बिक्री केंद्र के उद्घाटन के दौरान मुख्यरूप से जीविका के बीपीएम संजीव कुमार सिंह, लेखापाल रंजीत कुमार,जीविका दीदी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शेष स्थानों पर भी जल्द ही नीरा बिक्री केंद्र खुलने जा रही है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post