पीड़ित के लिए दिव्यांग भी मांग रहा इंसाफ

 बांका:  होली के दिन चार दरिंदो द्वारा आठ साल की एक बच्ची का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में चारो दरिंदे को जेल भेजे जाने के बाद अब उसे जल्दी सजा दिलाने के लिए घटना के दिन से ही आक्रोश मार्च केंडिल मार्च के साथ लगातार आंदोलन का सिलसिला जारी है।और जिसे भी इस घटना की जानकारी हुई अपने अपने तरीके से पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़े होकर समर्थन में खड़ा है।कई बड़े पार्टीके नेता भी पीड़ित परिवार से मिले। और उन्हें न्याय का भरोसा दिया।वही कुछ स्थानीय छुटभैये नेता औऱ पंचायत प्रतिनिधि लगातार गायब रहे।और अनुमान यह भी लगाया जा रहा कि वे पीछे दरवाजे से आरोपी को बचाने का भी प्रयास कर रहे है। ऐसे लोगो मे लगे पंचायत प्रतिनिधि या छुटभैया नेताओ के खिलाफ भी आक्रोश बढ़ रहा है। वही इस आंदोलन की दरिंदगी से आहत एक दिव्यांग युवक ने लोगो को झकझोर कर रख दिया। और आरोपी को बचाने वालो के मुहं पर तमाचा जड़ दिया है।दोनों पैरों से दिव्यांग गौरीपुर पंचायत के गौरीपुर निवासी घटना के दिन से ही रोजाना अपनी व्हील चेयर पर सवार होकर पीड़ित बच्ची का बेनर लगाकर आरोपी को फांसी की मांग कर रहा है। जब उससे पूछा गया कि आपके आंदोदन से क्या होगा तो उन्होंने कहा कि मुझे देख कर वैसे लोगो की आंखें जरूर खुलेगी जो दोषी को बचाने की सोच रहे है।जब मै दिव्यांग होकर इतनी बड़ी लड़ाई लड़ कर पीड़ित परिवार का हौसला बढ़ा रहा हुं। तो आप लोग उसे मदद क्यो नही कर सकते है। व्हील चेयर को अपने अन्य साथी सहयोगी के सहारे रोजाना अपने घर से चार किलोमीटर दूर आकर इस कड़ाके की धूप में न्याय की लड़ाई में अपने योगदान से लोगो को जागरूक करने वाला विकास सिह से आम लोगो को भी प्रेरणा मिल रही है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post