एक सप्ताह बाद भी दहशत कम नही

 बांका:होली के दिन चार बहशी दरिंदे द्वारा एक आठ साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के बाद पूरे प्रखंड में लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ चार दिनों में चारों आरोपी को जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया है। लेकिन इसका प्रभाव आज भी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। खासकर अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों और छोटी छोटी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। अविभावकों का मानना है कि इस दर्दनाक घटना के बाद पढ़ाई करने वाले बच्चे और बच्चियां  पढ़ाई के लिए स्कूल औऱ कोचिंग जाने से हिचक रही हैं। उन्हें अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका सता रही है ।इस कारण स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में अहले सुबह से दूर दूर के गांव से आने वाली लड़कियों  की संख्या काफी घट गई है। जिसे धीरे-धीरे सामान्य करने का प्रयास भी किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को हुए एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद और चारों आरोपी के जेल भेज आने के बाद भी पुलिस द्वारा कुछ भी खुलकर नहीं बताया जा रहा है कि, पूछताछ में आरोपियों ने क्या कबूल किया है। साथ ही साथ घटना के दो दिन बाद इस स्कायड डांग द्वारा जो जांच की गई उसकी भी जानकारी किसी को नहीं दी जा रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार स्कायड डॉग घटना स्थल से निकल कर सबसे पहले रेलवे स्टेशन के एक कमरे में गया था जहां कुछ खून के दाग का नमूना भी पुलिस द्वारा लेने की बात कही जाती है।जबकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को अविलंब आरोप पत्र समर्पित कर त्वरित न्यायालय में सुनवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन इसकी दूर दर तक अभी संभावना दिखाई नहीं दे रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि कुछ जांच एंव रिपोर्ट आते ही आरोपपत्र समर्पित अनुसंधान कर्ता द्वारा कर दिया गया है।वहीं दूसरी ओर इस मामले में किसी भी प्रकार की लीपापोती नही हो इसके लिए रोजाना किसी ने किसी पंचायत में केंडिल मार्च के साथ आक्रोशपूर्ण रैली निकाली जा रही है।जबकि मुख्यालय में भी अब धीरे-धीरे काली पट्टी और मौन जुलूस की तैयारी हो रही है। जबकि दूसरी ओर आर्थिक मदद के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे अच्छे से अच्छे वकील रखकर इस मामले के दोषियों को सजा दिलाया जा सके। 




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post