champaran niti •सत्य• अहिंसा • नीति

 प्रदान संस्था द्वारा लकरामा पंचायत के तेतरिया गांव में महिला किसान मेला सर कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया 

                                                                      कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट                

                                                                      कटोरिया (बांका)कटोरिया प्रखंड के लकरमा पंचायत के तेतरिया गांव में  महिला किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन माननीय विधायक डॉ निक्की हेम्ब्रेम (विधायक कटोरिया ) के गरिमामयी उपस्थित में किया गया .कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ निक्की हेम्ब्रेम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया ,कार्यक्रम में मुख्यतः संगठित महिला किसान पर विस्तार से चर्चा किया गया और प्रदान के सहयोग से बनाया गया महिला किसान उत्पादक कम्पनी- सांझाड़ेला फेड फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी के सदस्य बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।  मेले में प्रदान संस्था की तरफ से नया खेती औऱ पशुपालन प्रणालियों को प्रदर्शनी के माध्यम से जागरुक किया गया । इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य , डिजीटल साक्षरता औऱ नागरिकता, मिट्टी रहित नर्सरी, जैविक खेती और तसर का प्रदर्शनी का स्टाल भी लगाया गया । जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि के साथ बाकी अतिथियों ने भी किया और प्रदान के द्वारा किये गए कार्य को सराहा।

ईस कार्यक्रम में 24 अग्रणी उत्पादक समूहों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार स्वरूप में 2 HP का हौंडा पंप सेट, सक्शन पाइप ,डिलीवरी पाइप और स्प्रेर मशीन पुरस्कार स्वरूप भेट दिया गया।

किआर्यकेराम के अंत मे सांझाड़ेला फेड फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी के बोर्ड दीदी के द्वारा सिंचाई की बेहतर सुबिधा उपलब्ध करवाने के लिए गुहार लगाया और आवेदन दिया जो माननीय विधायक 

 डॉ निक्की हेम्ब्रम के द्वारा अस्वासन देते हुए आवेदन पत्र स्वीकार किया गया ।

कार्यक्रम में उन्होंने अपने बातों के द्वारा



किसान को सरकार के 10000 FPO के कार्यक्रम के तहत बने इस किसान कंपनी का हिस्सा बनने के लिए प्रेरीत किया।

कार्यक्रम में प्रदान से सरोज कुमार, राजेश परिदा, आयुष कुमार,आदित्य कुमार, सुष्मिता दास, दीपसिखा सिंह शामिल हुई। लकराम पंचायत के मुखिया कमलाकांत यादव , मिथलेश सिंह(प्रखंड अध्यक्ष जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार) भी शामिल हुए

Post a Comment

0 Comments