शंभूगंज(बांका):देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर शंभूगंज बाजार में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल महामंत्री विनय कुमार मोदी के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला।और जमकर पटाखे फोड़कर एक-दुसरे को अबीर लगाकर व मिठाई बांटकर जश्न्न मनाई। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड ,मणिपुर व गोवा राज्य के विधानसभा चुनाव मतगणना परिणाम आने के बाद भाजपा समर्थक समेत कार्यकर्ताओं ने शंभूगंज उच्च विधालय के समीप से ही बाजार की सड़को पर जमकर नारेबाजी कर पठाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। भाजपा के जिला मंत्री सोनू सिंह ने बताया कि चार राज्यों में भाजपा की जीत राष्ट्रवादी शक्ति की जीत है। लोगों ने सुशासन पर भरोसा किया और अपार बहुमत से भाजपा को विजयी बनाया।भाजपा चार राज्यों में सरकार बनाने के ओर है। वहीं कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प आशीर्वाद लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जश्न मनाने वालों में भाजपा के जिला मंत्री सोनु सिंह, विनय मोदी, बाल्मिकी यादव, राजेश सिंह पिंटू, अंकेश कुमार सिंह, रामस्वरूप सिंह, बहादुर जी, पिंकू सिंह, नवीन चंद्र झा, सौरभ झा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...