बांका:होली के दिन चांदन दुर्गामंदिर से आठ साल की बच्ची के अपहरण,दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रखंड भर के लोगो मे आरोपित के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।पहले दोषी को गिरफ्तार करने की मांग थी। जिसपर पुलिस ने आम लोगो का गुस्सा शांत करने के लिए सभी चारो आरोपी अजय कुमार वर्णवाल,श्रीधर वर्णवाल उर्फ छोटू,डोमन पासवान,औऱ सागर सोनी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। लेकिन इससे भी लोगो का गुस्सा शांत नही हो रहा है। इस घटना के बाद जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राज उर्फ पप्पू यादव,राजद प्रदेश प्रवक्ता रितु जयसवाल,गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव,परेश स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मिल कर न्याय का भरोसा दिया। ऐसी बात को लेकर मंगलवार को शाम एक बार फिर युवाओं की विशाल टोली ने केन्डिंल मार्च निकाल कर अब आरोपी को फांसी की सजा की अपनी मांग पूरी मजबूती से पेश किया। इस केन्डिंल मार्च में कई हजार युवाओं ने भाग लिया। और यह मार्च दुर्गामंदिर से शुरू होकर वार्ड छः,सात होकर सम्पूर्ण बाजार,से पक्की सड़क से होकर पाण्डेयडीह तक दोषी को फांसी दो,की मांग गूंजती रही। इसमे अधिकतर युवक युवती और छोटे छोटे बच्चे और बच्चियां शामिल हुई। इस केन्डिंल मार्च में प्रिंस प्रकाश,गौरव कुमार,संजय मालाकार,श्रुति कुमारी,कुमार सानू,सीनू,राजू,गोलू,मिलन पांडेय,आदित्य, संजीव पोद्दार,पप्पू,स्वीटी,सहित अन्य उपस्थित थे।
