तिलडीहा दुर्गा मंदिर धार्मिक न्यास बोर्ड के अंदर ग्यारह सदस्यो की कमिटी गठित

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट





शंभूगंज(बांका):तिलडीहा दुर्गा मंदिर में गठित पुरानी समिति को भंग कर धार्मिक न्यास बोर्ड़ के द्वारा ग्यारह सदस्यो की न्यास समिति गठित कर दिया है। जिसके अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी बांका को बनाया गया है। तिलडीहा दुर्गा मंदिर धार्मिक न्यास बोर्ड के अधीन होने से अब तिलडीहा को पर्यटन के रूप में विकसित किये जाने की संभावनाए बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन स्थल व तांत्रिक शक्ति सिद्धि पीठ के नाम से प्रसिद्ध पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा मंदिर तिलडीहा दुर्गा मंदिर पर अब धार्मिक न्यास बोर्ड के अधीन कर दिया गया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड पटना के ज्ञांपाक 4954 दिनांक 02/02/2022 के द्वारा श्री कृष्ण काली भगवती स्थान हरिवंशपुर तिलडीहा , जिसका निबंधन संख्या 4516 है। यहां की पुरानी सभी मंदिर की समितिया भंग कर अब ग्यारह सदस्यी न्यास समिति गठित की गई है। जिसके अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी बांका को बनाया गया है। जबकि उपाध्यक्ष श्यामचरण दास को बनाया गया है। वही समिति में सचिव अनिरुद्ध चंन्द्र दास , कोषाध्यक्ष महेशचंन्द्र दास को बनाया गया है। जबकि सदस्य में शंभूनाथ दास, विजय कुमार दास, अभिनीत कौशल, सनत कुमार, महेश्वर मंडल,सिकंन्दर तांती,और कन्हाय चंन्द्र दास को बनाया गया है। धार्मिक न्यास पर्षद के अधिन हुए तिलडीहा दुर्गा मंदिर का अब समग्र आय व्यय के लेखा संधारण किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीयकृत बैंक में न्यास के नाम खाता संचालित रहेगा। जिससे समिति आवश्यकता अनुसार राशि की निकासी कर व्यय करेगा। इसके लिए कोषाध्यक्ष व सचिव को दस दिन के अंन्दर राष्ट्रीय बैंको में न्यास के नाम से खाता खोलवाने का आदेश दिया गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post