घर में बांधकर की युवक के साथ की गई मारपीट
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका)कटोरिया थाना क्षेत्र के सिमरखूंट गांव में शनिवार को एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गांव के भोला झा का पुत्र प्रेमरंजन झा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर युवक के पिता द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें गांव के ही गोपाल झा सहित 3 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आवेदन में बताया गया है कि रविवार को नामजद अभियुक्तों ने मामूली विवाद में युवक को अपने घर में घुसाकर रस्सी से बांध कर मारपीट की। बचाने गए आवेदक के साथ भी सभी ने मारपीट की। हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।