गोड्डा के पूर्व राजद विधायक दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मिल कर सहयोग का आश्वासन दिया।

 बांका:  होली के दिन आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर देने के मामले में आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने को लेकर गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ  पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। पीड़िता के परिवारवालों ने पूर्व विधायक से  आरोपी को जल्द सजा दिलवाने में मदद का आग्रह किया। स्वजनों ने कहा की मेरी फूल सी बच्ची को दरिंदो ने नोंच कर मार डाला इसकी सजा दुष्कर्मियों को मिल जाए तभी बच्ची की आत्मा को शांति मिलेगी।और आने वाले समय मे प्रखंड में फिर कोई इस तरह का दुस्साहस नही करेगा । पूर्व विधायक ने परिजनों को बच्ची को न्याय दिलाने मे हर समय साथ रहने का वचन दिया ।इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद पांडेय, वकील यादव, शिव नारायण मंडल, सतन यादव, विश्वनाथ यादव, विनोद यादव सहित कई अन्य मौजूद थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post