परिवारिक कलह के कारण ट्रेन से कट कर  पूर्व वार्ड सदस्य ने कियाआत्महत्या

 बांका: चांदन पंचायत के मंडल टोला के एक 50 वर्षीय अधेड़ ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रैन के आगे कूदकर अपनी जान दें दी |जसीडीह झाझा रेलखंड के भलसूमिया गांव के समीप पोल सं 333/18-16के पास से रेलवे पुलिस और जसीडीह पुलिस ने अधेड़ के शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण के लिए देवघर भेज दिया है |जानकारी के अनुसार पेशे से फोटोग्राफर चांदन पंचायत के वार्ड नं 6 निवासी शिवनन्दन मंडल पिता स्व खेमन मंडल का किसी बात को लेकर रविवार को अपनी पत्नी से कहा सुनी हुईं थी । सोमवार की सुबह फोटो खींचने की बात कहकर वह घर से निकला और बिहार झारखण्ड की सीमा से सटे भलसूमिया गांव के समीप जसीडीह झाझा रेलखंड से गुजर रही एक मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली । मालगाड़ी के गार्ड की सुचना पर पहुंची जसिडीह रेलवे पुलिस और जसीडीह पुलिस ने परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा तैयार कर अंत्य परीक्षण के लिए देवघर भेज दिया ।आत्महत्या का मुख्य कारण जहां पारिवारिक कलह माना जा रहा है वहीं कुछ लोगों का मानना है की वार्ड सदस्य पद का चुनाव हारने के बाद वह डिप्रेशन मे चला गया था और उन्हें घर गृहस्ती की चिंता सताये जा रही थी ।चुनाव हारने और लगातार हो रहे पारिवारिक कलह के कारण ही यह कदम उठाना माना जा रहा है । शिवनन्दन की आकस्मिक मौत से पुरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है, पत्नी, 20 वर्षीय पुत्र राकेश,25 वर्षीय पुत्री सविता 18 वर्षीय तारा व 13 वर्षीय पारस का रो रोकर बुरा हाल है।


मृतक शिवनन्दन मंडल एमए तक कि शिक्षा प्राप्त खुद साक्षरता से जुड़े थे। और समाज औऱ दूरदराज के गांव में शिक्षा का अलख जगाने में हमेशा तटपर रहते थे।
मृतक का फाइल फोटो


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post