रजौन प्रखंड के 4 पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए 8 एवं सदस्य पद के लिए 35 प्रत्याशियों ने कराया अपना नामांकन

रजौन, बांका : रजौन प्रखंड के चार पंचायतों में पैक्स का चुनाव 12 अप्रैल को होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैक्स का चुनाव के लिए सकहारा पंचायत में 2340 मतदाता 5 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। सकहारा पंचायत का पांचो मतदान केंद्र प्रोन्नत मध्य विद्यालय सकहारा को बनाया गया है। मोरामा-बनगांव पंचायत में 1249 मतदाता कन्या प्राथमिक विद्यालय बनगांव के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। चिलकावर-असौता में 1397 मतदाता पैक्स गोदाम चिलकावर के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इस प्रकार धौनी-बामदेव पंचायत के लिए मात्र 2 मतदान केंद्र बनाया गया है। दोनों मतदान केंद्र मध्य विद्यालय बामदेव को बनाया गया है। धौनी-बामदेव पंचायत में 952 मतदाता हैं। पैक्स निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीएसओ अनुपम कुमार सिंह एवं वाहन कोषांग का प्रभारी बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा को बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाजिर रसीद एनआर कटने का कार्य 12 मार्च से प्रारंभ हो गया था। चारों पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि 28 एवं 29 मार्च को 11से तीन बजे तक, स्क्रूटनी 30 एवं 31 मार्च, नाम वापसी 2 अप्रैल, चुनाव मतदान 12 अप्रैल को सुबह 7 बजे से सायं 4:30 बजे तक होगी। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के उपरांत सुविधा अनुसार उसी दिन 12 अप्रैल सायं से लेकर रात्रि या 13 अप्रैल तक में पूर्ण करा लिया जाएगा। इस प्रकार चार पंचायत पैक्स चुनाव के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 5938 मतदाता संभावित प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 12 अप्रैल को करेगा। नामांकन के प्रथम दिन सकहारा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह सहित सदस्य पद के लिए विष्णुपुर गांव के सिकंदर राव, मलही गांव के राकेश रंजन उर्फ मिल्टन सिंह सहित 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा प्रथम दिन सोमवार को दाखिल किया है। इस प्रकार मोरामा बनगांव पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पंचायत के मुखिया रणधीर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणवीर यादव का अनुज बलवीर यादव, सोहानी गांव के राम कुमार साह एवं सोहानी गांव के ही नितेश कुमार  उर्फ बंटी की मां उषा देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जबकि मोरामा-बनगांव पंचायत से ही 11 सदस्य पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। धौनी-बामदेव पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नकुल देव साह उर्फ नकुल देव गुप्ता, महादा गांव के कुलदीप कुमार एवं मदन कुमार ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया है। सदस्य पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इस प्रकार चिलकावर-असौता पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की पत्नी नीलम देवी एवं सदस्य पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन के प्रथम दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 8 एवं समिति सदस्य पद के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल कर सका है। नामांकन का अंतिम तिथि मंगलवार 29 मार्च तक है। शांतिपूर्ण निष्पक्ष पैक्स का चुनाव नामांकन आदि कार्य संपन्न कराने के लिए बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, श्रीकांत कुमार, राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार यादव सहित प्रतिनियुक्त कर्मी जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post