बम एवं गोली मारकर मुखिया पति की हत्या


 बम एवं गोली मारकर मुखिया पति की हत्या


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका)कटोरिया थाना क्षेत्र का जमदाहा बाजार में सोमवार को दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने बम एवं गोली मारकर मुखिया पति की हत्या कर दी। मृतक बांका थाना क्षेत्र के दोमुहान पंचायत के गऊवाबखार गांव के स्व पंचानंद महतो का पुत्र ज्योतिष महतो बताया गया है। जानकारी के अनुसार मुखिया पति अपने स्कॉर्पियो से जमदाहा बाजार आया हुआ था। अपनी गाड़ी को बाजार में खड़ी कर वह पान खाने के लिए मूलचंद साह की पान की दुकान पर गया था। जहां से वापस लौटने के क्रम में अपराधियों ने मुखिया पर चार बम एवं पांच गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी अपराधी हथियार को लहराते हुए जयपुर- चिड़ियामोड़ के रास्ते में फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, थानाध्यक्ष नीरज तिवारी एवं बांका थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तथा मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया।। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post