कार के धक्के से बच्चा जख्मी

 कार के धक्के से बच्चा जख्मी

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया (बांका) कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के टोनापाथर गांव के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया गांव के नूंजय यादव का पुत्र डबलू कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुल्तानगंज से देवघर पूजा करने के लिए जा रहा था। टोनापाथर गांव के पास शौच करने के लिए वह सड़क पार करने के दौरान सुईया की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार एवं डॉक्टर कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया गया।।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post