यूक्रेन से घर पहुंची ब्यूटी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) रूस और युक्रेन के बीच चल रही युद्ध के बाद भारत लौटी कटोरिया की छात्रा ब्यूटी मंगलवार को अपने घर पहुंची। जहां ब्यूटी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भारत के झंडे को लेकर वह यूक्रेन से बाहर निकली। बॉर्डर पर एम्बेसी वालों ने संपर्क किया। उन्हें रोमानिया के एयरपोर्ट लाया गया। जहां से फ्लाइट द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचाया गया। उसने बताया कि यूक्रेन में काफी खतरनाक स्थिति थी। अगल बगल विस्फोट हो रहा था। वहीं पिता सह पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि बेटी के घर लौटने पर हुई खुशी को बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारत सरकार एवंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही यूक्रेन में फंसे अन्य छात्रों को वापस लाने का आग्रह किया। मौके पर ब्यूटी की मां रूबी देवी, बहन शीतल कुमारी, भाई युवराज आदि मौजूद थे। बताया कि यूक्रेन से निकलने में उन्हें काफी परेशानी हुई। यूक्रेन के लोगों ने काफी रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह वह बाहर निकल गई।।बता दें कि ब्यूटी यूक्रेन की राजधानी कीव के बेलोगोमेट्स यूनिवर्सिटी में मेडिकल फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...