राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन आदर्श ग्राम बरौनी में चला नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान

रजौन, बांका : डीएन सिंह महाविद्यालय भूसिया के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को बरौनी में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें एनएसएस के तमाम पदाधिकारियों समेत छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मालूम हो इस सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 मार्च दिन बुधवार से आदर्श ग्राम बरौनी में हुआ है। इस कार्यक्रम की शुरुआत गांव के ही सामुदायिक भवन में सेवानिवृत्त शिक्षक सह राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत जय नारायण प्रसाद चौधरी, कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिंह, रजौन पंचायत की मुखिया रंजना देवी एवं पूर्व मुखिया विभाष चंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया था। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को एनएसएस के पदाधिकारियों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं द्वारा बरौनी गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया था। नशा मुक्ति अभियान को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता गीत एवं एनएसएस के पदाधिकारी के संवाद सत्र के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के जागरुकता सम्बन्धित नारे लगाकर लोगों को संदेश दिया। जागरूकता अभियान के क्रम में कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं के लिए गांव के ही अश्वनी चौधरी की ओर से जलपान की व्यवस्था रखी गई थी। इस मौके पर प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन सिंह, कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार राव, डॉक्टर गंगाधर सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अशोक प्रसाद सिंह, प्रोफेसर संजय प्रसाद सिंह, सहित स्वयंसेवक नयन, प्रणव साक्षी, सुगंधा, दीपक, बिक्रम आदि इस सात दिवसीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे कॉलेज प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार 26 मार्च को आपदा प्रबंधन सहित स्वास्थ्य पर चर्चा, रविवार 27 मार्च को महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर, सोमवार 28 मार्च को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम एवं मंगलवार 29 मार्च को कार्यक्रम का विधिवत रूप से समापन होगा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post