बीच रोड पर एक कार धू-धूकर जलने लगा। हालांकि कार चालक शीशा तोड़कर  बचाई जान।

 बांका: -मामला इंग्लिशमोड-शंभूगंज मुख्य मार्ग में केंदुआर बाजार के समीप कार में आग लग गई। हालांकि मौके से कार चालक बाल-बाल बच गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शीयों सूरज कुमार, मुकेश कुमार, आशीष कुमार सहित आदि ने बताया कि कार तेजगति से इंग्लिशमोड चौक की ओर जा रही थी । इसी क्रम में केंदुआर स्कूल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल के सुरक्षा दीवार से टकरा गई। जिसमें कार में आग लग गई।

वहीं कार में आग लगने के बाद चालक ने कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकलने में सफल रहा। कार में आग लगने के बाद मौके पर काफी संख्या लोग पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग के रौद्र रुप के आगे मौजूद लोगों का प्रयास विफल रहा। कार में आग लगने से घटनास्थल पर लगभग एक घंटा तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जिसके कारण वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा। सूचना पाकर अग्निशामक दस्ता मौके पर पहुंचकर कर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तबतक कार पुरी तरह से जलकर राख होने की सूचना है। 
रोड पर लग गया जाम 
कार में आग लगने के बाद रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यही स्‍थित‍ि बनी रही। कोई कार के पास से होकर गुजरना नहीं चाह रहा था। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवाजाही शुरू कराई। लोगों ने बताया कि कार के अंदर अगर ड्राइवर के अलावा कोई और सवार होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।   


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post