2940 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

 बांका: चांदन- देवघर पक्की सड़क मार्ग दर्ददमारा चेक पोस्ट के समीप थानाध्यक्ष नसीम खान ने  गिट्टी लोड दो ट्रेक्टर में गिट्टी के नीचे छिपा कर रखा 120 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। दोनों ट्रेक्टर सोनालिका ले चालक  को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार वाहन जांच अभियान के दौरान थाना पुलिस ने दर्दमारा चेकपोस्ट के  नजदीक पैलवा गांव के समीप गिट्टी  से लदी दो सोनालिका  ट्रेक्टर को जांच के लिए रोका गया । जांच के दौरान पाया गया कि ट्रेक्टर पर ऊपर गिट्टी लोड था। लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब गिट्टी को हटाया गया तो दोनों ट्रेक्टर में गिट्टी के नीचे से छिपाकर ले जा रही 120 कार्टून में 2940 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद कर दोनों ट्रेक्टर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया ।शराब की खेप झारखंड से सहरसा ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार ट्रेक्टर चालक की पहचान सहरसा जिला के दधिया निवासी रवि कुमार व दूसरा चालक भी सहरसा जिला के भराही निवासी साहेब शर्मा के रूप मे हुई है  ।

इस मामले में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया गिरफ्तार दोनों आरोपी से इसके सरगना और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर  मद्य उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post