जदयू प्रदेश अध्यक्ष का रजौन पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत, विधान परिषद के जदयू प्रत्याशी को जिताने का किया अपील

रजौन, बांका : भागलपुर-बांका जदयू विधान परिषद प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के पक्ष में दो दिवसीय प्रचार प्रसार के लिए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा रजौन जदयू प्रखंड कार्यालय पहुंचे हुए थे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायती राज का शुरुआत 73वां संशोधन के तहत 1952 में किया गया था। जिसका लागू 1993 में हो सकी थी। 2005 में सत्ता में काबिज होने के साथ ही हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने पंचायती राज में संशोधन करते हुए विभिन्न कोटि में आरक्षण पद का सृजन करने के साथ पंचायती राज को जो सशक्त किया गया। आज उसी का परिणाम है कि हर वर्ग के लोगों को पंचायती राज के चुनाव आने का मौका मिल रहा है। उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से रजौन-धोरैया जदयू समर्थित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को भागलपुर-बांका विधान परिषद के चुनाव में जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की। इसके पूर्व जदयू स्थानीय पूर्व विधायक मनीष कुमार ने संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रजौन, धोरैया जदयू के समर्पित कार्यकर्ता एवं समर्थक अपने कार्य योजना के तैयार करते हुए नीतीश कुमार को सर्वमान्य नेता समझते हुए साथ देते चले आ रहे हैं। यहां के कार्यकर्ताओं ने कभी पटना का बिना रूख किए नीतीश कुमार को अपना नेता मानकर हर तरह के चुनाव में साथ देते हुए चले आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में पूर्व विधायक मनीष कुमार ने रजौन, धोरैया के जदयू समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर जगह देते हुए यहां के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की मांग प्रदेश अध्यक्ष की है। इस मौके पर सांसद गिरधारी यादव ने भी दोनों प्रखंड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू विधान परिषद प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को अपनी कीमती मत देकर भारी मतों से जिताने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है। जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा ने भी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को मत देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र के नेतृत्व में माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट करवा कर सम्मानित भी किया गया। माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, रजौन दक्षिणी जिप सदस्य मुकेश कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य उमेश उर्फ पप्पू वर्मा, रजौन उप प्रमुख गुड्डू राजा, धोरैया प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, धोरैया जदयू प्रखंड अध्यक्ष गोपाल दास, ब्रह्मदेव चंद्रवंशी, सच्चिदानंद यादव, श्यामल किशोर सिंह, गयास खां, मुखिया मनोज कुमार दास, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, प्रमोद सिंह वेलडन, पूर्व मुखिया आनंदी सिंह, छोटेलाल सिंह, जदयू युवा प्रखण्ड अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, जदयू युवा नेता विपिन कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विष्णु उर्फ चुन्नीलाल, सुजीत कुमार, प्रमोद कुमार सुमन, महेंद्र शर्मा, जदयू पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार मंडल, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, राधे साह, धनंजय सिंह, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, भूपाल सिंह, कुमुद मंडल, सदानंद सिंह, निरंजन सिंह,राधे हरिजन, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नेता मोहम्मद मुजफ्फर, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह सहित दोनों प्रखंड से काफी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि से लेकर जदयू के समर्पित कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post