शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ के सफल संचालन को लेकर समिति की हुई तीसरी बैठक

रजौन, बांका : रजौन प्रखण्ड अंतर्गत थाना परिसर स्थित राजवनेश्वर नाथ शिव मंदिर के पूजा सह सेवा समिति के द्वारा होने जा रहे शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे से रजौन थाना परिसर स्थित यज्ञशाला में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह की अध्यक्षता में तीसरी बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें यज्ञ को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विधि-व्यवस्था सहित से कई अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई। मालूम हो आगामी 5 मई से 13 मई तक होने वाले श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से गठित नई कमिटी में अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव तथा देवनंदन श्रीवास्तव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, उपसचिव नरेश पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र साह, उप कोषाध्यक्ष ओंकार भारती सहित प्रखण्ड क्षेत्र के करीब पांच दर्जन लोगों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। बैठक के दौरान मुख्यरूप से सत्यनारायण सिंह, सिकंदर यादव, देवनंदन श्रीवास्तव, नरेश पांडेय, विजय सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. जयकुमार राणा, विजय साह, मंदारेश्वर कुमार मंटू, कुंजबिहारी झा, वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार, अनीष कुमार चुन्नू, कौशिक कुमार डुग्गु सहित यज्ञ समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ प्रखण्ड क्षेत्र के कई बुजुर्ग एवं युवा उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post