बांका: गुरुवार को चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में अष्टम वर्ग के छात्र,छात्राओं का विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन आदित्य कुमार, प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आनन्द कुमार ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ राकेश कुमार, मुखिया अनिल मंडल, डां बालकृष्ण चौधरी, प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। साथ ही, विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए औेर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन दिया। विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों, मीडियाकर्मियों, अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं आदि को सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्र, छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी बीच बीडीओ एवं मुखिया के द्वारा एक-एक शिवलिंग का पौधा विद्यालय परिसर में लगाया गया। समापन के बाद सभी छात्र,छात्रा भावुक हो गए। अंत में, सभाध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य के साथ विद्यालय के सभी कर्मी शिक्षक,शिक्षिका उपस्थित थे।
अष्टम पास छात्र,छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह
byआमोद कुमार दुबे
-
0

