रजौन, बांका: जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह एवं डीपीओ शिक्षा स्थापना पवन कुमार के संयुक्त आदेश पर जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार से प्रातः कालीन सत्र में सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। डीईओ एवं शिक्षा स्थापना बीपीओ ने जिले के सभी प्रखंडों के बीईओ के नाम आदेश पत्र जारी करते हुए 1 अप्रैल से प्रातः कालीन प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियां मध्यान भोजन आदि संचालित करने को कहां गया है। डीईओ एवं शिक्षा डीपीओ स्थापना पवन कुमार ने सत्र 2022-2023 के लिए अवकाश तालिका जारी कर दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी रजौन प्रभारी बीईओ कुमारी कंचन लता के हवाले से रजौन धौनी काम चलाऊ बीआरपी संजय कुमार झा ने दी है। शुक्रवार 1 अप्रैल से प्रातः कालीन विद्यालय लगने आदि से संबंधित सूचना सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापकों, विद्यालय प्रधानों एवं शिक्षकों को दे दी गई है।
रिपोर्ट:केआर राव