ट्रक से गुप्त तरीके से छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब हुआ बरमाद, मौके पर हिरासत में लिए गए ट्रक एवं वाहन चालक

रजौन, बांका : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर प्रखण्ड क्षेत्र के संझा-श्यामपुर पंचायत अंतर्गत टेकनी मोड़ के समीप गुरुवार को अहले सुबह गुप्त सूचना पर पटना से पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में एक ट्रक पर फिल्टरनुमा कवर के अंदर भारी मात्रा में छिपाकर ले जाई जा रही 9192 बोतल शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा करीब 2475 लीटर बताई गई है साथ ही इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। मौके पर ट्रक को जब्त करते हुए चालक हरपाल सिंह को हिरासत में लेकर थाना हाजत में बंद कर रखा गया है। गिरफ्तार चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब की डिलीवरी भागलपुर में करनी थी। बरामद शराब में रॉयल किंग गोल्ड ब्रांड की 168 कॉर्टन में 375 एमएल की 4212 बोतल कुल 1579.05 लीटर, इसी ब्रांड की 100 कॉर्टन में 180 एमएल की 4800 बोतल कुल 864 लीटर तथा 7 अलग कॉर्टन में 180 एमएल का बोतल 180 बोतल शराब बरामद हुई है। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व पटना उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक उदय शंकर सिंह एवं उत्पाद अवर निरीक्षक शंकर प्रभाकर कर रहे थे। वहीं मौके पर बांका एएलटीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रजौन एएलटी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सहित रजौन थाना पुलिस शामिल थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post