अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाया गया 

 संग्रामपुर मुंगेर से पंकज सिंह की रिपोर्ट


संग्रामपुर:  मुंगेर जिला अग्नि शमन पदाधिकारी मुंगेर के निर्देशानुसार अग्नि समन पदाधिकारी तारापुर राजबल्लव प्रसाद यादव के नेतृत्व में संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली पंचायत के कस्तूरबा विद्यालय श्रीपुर में  एवं मध्य विद्यालय  झिकुली और कूसमार पंचायत के मोनी बाबा मंदिर के पास जीविका दीदी के साथ फायर बिग्रेड के सदस्य के द्वारा आग लगने से अपनी सुरक्षा कैसे करें एवं जाल माल का सुरक्षा कैसे करें उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया वही वही इस संदर्भ में राघवेंद्र कुमार के द्वारा यह बताया गया कि ग्रामीण आग से सुरक्षा एवं बचाव के विभिन्न तरीके हो हैं खाना पकाते समय बर्तन में दो बाल्टी पानी रखें प्रेशर मशीन के पास दो ड्रम पानी रखें उसकी झोपड़ी पर मिट्टी का लेप करें जहां तक संभव हो खाना खुले में सुबह 9 बजे से पहले शाम छह बजे के बाद बनाएं काम खत्म होने के बाद गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दें खेत में अवशेष को मत जलाएं हवा बहने के समय भूलकर भी आग ना जलाएं जलते हुए माचिस के तिल्ली एवं सिगरेट बीड़ी के टुकड़े को जहां-तहां ना फेंके रसोई घर में मिट्टी के तेल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ ना रखें दो झोपड़ियों को सटाकर ना बनाएं अगर इस तरह का घटना होती है तो 101 डायल करें वह इस मौके पर  पर अग्निशामक विश्वजीत कुमार मिश्र राघवेंद्र कुमार अर्चना कुमारी अमित कुमार इत्यादि दर्जनों से अधिक लोग मौजूद थे


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post