दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंभूगंज में पानी की बेहतर व्यवस्था नही रहने के कारण यहां आने वाले मरीज व स्वास्थ्य कर्मी परेशान है। बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कभी सुबे का नंम्बर वन सीएचसी था। किन्तु अब नंम्बर वन की बात तो दुर तीसरा श्रेणी में भी उपलब्धि हासिल नही कर पा रहा है। वर्तमान में मरीजों के लिए तीस बेड, एक्सरे, प्रसव की बेहतर संसाधन व सुविधा, परिवार नियोजन की सुविधा, टीकाकरण की सुविधा, ऑक्सीजन की सुविधा के साथ साथ ऑक्सीजन कंन्ससेटर लगा हुआ है। जहां हर दिन इंनडोर में और आउटडोर में मरीज आते जाते रहते है। किन्तु यहां पानी की किल्लत से मरीज व स्वास्थ्य कर्मी परेशान है। बेहतर व शुद्धता पूर्ण पानी के नाम पर केंन्ट तक लगा हुआ है। किन्तु ना तो केन्ट से पानी निकलता है और ना ही अस्पताल के पानी सप्लाई पाइप में लगा टोटी से जल। ऐसे में अस्पताल में इंनडोर में भर्ती होने वाले मरीजों को पानी बाहर से लाकर पीना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दो सप्ताह से पानी की किल्लत है। कई स्वास्थ्य कर्मीयो ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अपने साथ डियुटी समय में पानी पीने के लिए थर्मस में लेकर आते है। इधर सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि पानी की कोई किल्लत नही है। सप्लाई पाईप में कभी कभी कचड़ा फंस जाने के कारण पानी केन्ट तक नही पहुंच पाता है, उन्होंने बताया उसे शीघ्र ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
