दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंंज (बांका): शुक्रवार को जिला से केयर इंडिया की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंंज पहुंचे। जहां विगत वर्ष कॉम्पीटेंसी वेस्ट रेटिंग एवं रैंकिंग एसेसमेंट के तहत एएनएम, जीएनएम की क्लीनिकल परीक्षा में व्यक्तित्व परीक्षण शंभूगंंज में किया गया। इसके तहत फिफ्टी प्रतिशत से अधिक मार्क्स लाने वाले उक्त एएनएम कर्मियों को ड्रेस कोड वितरण किया गया। जिसमें 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत लाने वाले पांच वर्ष तक अनुभवी एएनएम को ग्रीन ड्रेस के साथ वन स्टार दी गई। वहीं 60 से 85 प्रतिशत लाने पर डबल स्टार दी गई। जबकि 85 से 100 प्रतिशत वाले को थ्री स्टार की संख्या जिला में नगण्य है। वहीं पांच वर्ष से दस वर्ष के अनुभवी जीएनएम को ब्लू कोड की पहचान दी गई। जहां शंभूगंंज अस्पताल में एएनएम संयुक्ता कुमारी, अमीता कुमारी, सुनीता कुमारी,प्रमीला कुमारी मंजू कुमारी सहित अन्य को ड्रेस कोड वितरित किया गया। जहां जिला से पहुंचे ट्रेनर सुषमा विश्वकर्मा ने उपस्थित एएनएम को अस्पताल में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं केयर इंडिया के टीम लीडर मोहम्मद तोसिफ कमर, जिला गुणवत्ता सलाहकार डाक्टर जावेद अली के अलावा अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह सहित अन्य अस्पताल कर्मियों ने संयुक्त रूप से ने प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया।
