मिर्जापुर बाजार से 12 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभूगंंज (बांका): थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार में शराब विक्री की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ गुरुवार की रात छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें दो शराब तस्कर को पुलिस ने 12 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर पंकज मंडल एवं कैलू मंडल दोनों सगे भाई हैं। जिसमें एक भाई दो माह पूर्व शराब बेचने के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं। वहीं इस दफा दोनों भाई की गिरफ्तारी से मिर्जापुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां आम लोगों ने राहत की सांस ली है। जबकि इस धंधे से जुड़े कारोबारी एवं शराबियों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। बिहार को शराब मुक्त बिहार बनाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। जबकि इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे क्षेत्र शराब मुक्त हो सके और लोगों का जीवन खुशहाल हो सकता है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि दोनों गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को बांका भेज दिया जाएगा। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post