बाइक से गिरकर युवक जख्मी

 बाइक से गिरकर युवक जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर करझौंसा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी थाना क्षेत्र के खांड़ीपर गांव के सुफल तांती का 25 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक द्वारा बांका अग्निशमन सेवा की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान करझौंसा के पास तेज रफ्तार के कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया गया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post