आपसी विवाद में मारपीट

 आपसी विवाद में मारपीट


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत के घघरीजोर गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का कारण चने के फसल को सुखाने के दौरान हुआ विवाद बताया गया है। मारपीट में ढाई वर्षीय बच्चा सहित 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।। जख्मी में एक पक्ष से गांव के अजय मंडल जबकि दूसरे पक्ष से मंटू मंडल, उसकी पत्नी नीलम देवी एवं बेटा अमन कुमार शामिल है। घटना को लेकर जख्मी मंटू मंडल ने थाना में आवेदन देकर अपने भाई अजय मंडल, भाभी अनीता देवी एवं भतीजी खुशी कुमारी को जबकि अजय मंडल ने मंटू मंडल एवं उसकी पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post